खजराना गणेश मंदिर के पुजारी पर पत्नी के सनसनीखेज आरोप, एक करोड़ रुपए और फॉर्च्यूनर मांगी; शादी के 4 महीने बाद ही घर से निकाला

Edited By meena, Updated: 24 Mar, 2026 06:59 PM

sensational allegations against khajrana ganesh temple priest by wife

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर से जुड़े पुजारी परिवार की बहू इंदिरा भट्ट ने अपने पति पुनीत भट्ट और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया है...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर के खजराना गणेश मंदिर से जुड़े पुजारी परिवार की बहू इंदिरा भट्ट ने अपने पति पुनीत भट्ट और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया है। आवेदन में दहेज प्रताड़ना, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और घर से निकालने की बात कही है।

PunjabKesari

इंदिरा के अनुसार, उनकी शादी 17 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा। जुलाई 2025 के बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। उन्होंने बताया कि यह दोनों की दूसरी शादी है। पति ने संतान की इच्छा के चलते विवाह किया था। पीड़िता का आरोप है कि पति समेत सास, ननद, नंदोई और देवरों ने मिलकर दहेज के लिए दबाव बनाया। मायके से 1 करोड़ रुपए और फॉर्च्यूनर कार लाने की मांग की गई। मांग पूरी न करने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना दी गई। उसे अपमानित किया गया।

PunjabKesari

इंदिरा का आरोप है कि उनके पति के दत्तक पुत्र उदित ने अपनी पत्नी कुमकुम के मामले में उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया। इस वजह से पुलिस उन्हें बेवजह परेशान करती रही।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि इस मामले में खजराना पुलिस उनके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर चुकी है, जिसे निरस्त कराने के लिए वह कानूनी कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस के अनुसार आवेदन मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!