एक बार फिर चर्चाओं में विवादित पार्षद कमलेश कालरा, नौकरी से निकले गए यतींद्र यादव ने मांगी इच्छा मृत्यु

Edited By meena, Updated: 24 Feb, 2026 07:30 PM

controversial councilor kamlesh kalra is back in the news

मध्य प्रदेश के इंदौर में जनवरी 2025 में नगर निगम के कर्मचारी द्वारा अवैध निर्माण का नोटिस चस्पा करने को लेकर भाजपा पार्षद कमलेश कालरा का विवाद का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था...

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश के इंदौर में जनवरी 2025 में नगर निगम के कर्मचारी द्वारा अवैध निर्माण का नोटिस चस्पा करने को लेकर भाजपा पार्षद कमलेश कालरा का विवाद का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसमें पार्षद द्वारा निगम कर्मचारी को भारी तादाद में अपशब्दों का प्रयोग कर उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी थी जिसके बाद यह विवाद दो पार्षदों के बीच में हो गया था। इस विवाद के दौरान कमलेश कालरा पर घर पर कुछ लोगों द्वारा हमला किया गया था।

PunjabKesari

इस मामले में भाजपा में ही रहे पार्षद जीतू यादव के ख़िलाफ़ पार्टी ने कार्रवाई की थी। इस पूरे फ़साद के बाद निगम कर्मी यतींद्र यादव को नौकरी से निकाल दिया गया था। अब इसमें एक नया मोड़ सामने आया है जिसमें नगर निगम कर्मचारी रहे यतींद्र यादव ने इच्छा मृत्यु की मांग को लेकर कलेक्टर ने जनसुनवाई में आवेदन दिया है।

PunjabKesari

आपको बता दें यह पूरा घटनाक्रम पूरे देश भर की चर्चाओं में रहा जिसके बाद विवादित पार्षद कमलेश कालरा के ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे जिसमें इस पूरे घटनाक्रम में कई लोगों पर पॉक्सो एक्ट लगाने की मांग की गई थी। अब एक बार फिर पार्षद कमलेश कालरा चर्चाओं में है मंगलवार को हुई जनसुनवाई में नगर निगम के पूर्व कर्मचारी यतीन्द्र यादव द्वारा कलेक्टर को एक आवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें उसने कलेक्टर को बताया है कि यह पूरा कांड होने के बाद उसकी बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया और जबकि अपशब्द मुझे बोले गए। उसी दौरान ही पार्षद कमलेश कालरा ने अपने प्रभाव के दम पर मुझे नौकरी से निकालने की धमकी दी थी।

PunjabKesari

अब समाज में मेरा मेरे माता पिता और मेरे बीवी बच्चों का जीना दुश्वार हो गया है। मेरे माता पिता को और मेरे परिवार को आस पड़ोस के लोग ताने मारते हैं और मैं अब मेरा घर चलाने में बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। मैंने 15 साल तक ईमानदारी से नगर निगम में नौकरी की है। इसके पूर्व में कभी मेरी कोई शिकायत नगर निगम में नहीं आयी थी। इस समय मैं और मेरा परिवार अवसाद से गुज़र रहे हैं। इस कारण मैं आत्महत्या तो नहीं कर सकता पर मुझे इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!