Edited By Desh Raj, Updated: 12 Feb, 2026 11:21 PM

मध्यप्रदेश के इंदौर से एक गंभीर मामला सामने आय़ा है ।यहां महू में भाजपा नेता पर फायरिंग की गई है। इस वारदात के बाद हलचल मच गई। दरअसल सारा विवाद गाड़ी को साइड देने की बात पर शुरु हुआ, पहले कहासुनी हुई और बात बढ़ते-बढ़ते गोली चलने की बात तक पहुंच गई।...
(इंदौर): मध्यप्रदेश के इंदौर से एक गंभीर मामला सामने आय़ा है ।यहां महू में भाजपा नेता पर फायरिंग की गई है। इस वारदात के बाद हलचल मच गई। दरअसल सारा विवाद गाड़ी को साइड देने की बात पर शुरु हुआ, पहले कहासुनी हुई और बात बढ़ते-बढ़ते गोली चलने की बात तक पहुंच गई। चार नामजद आरोपियों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
भाजपा युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष अर्जुन कौशल पर गोली चलाई गई
मामला जिले के महू का है जहां भाजपा नेता पर फायरिंग कर दी गई। घटना महू के हरसोला फाटा के एक निजी मैरिज गार्डन के बाहर की है। जहां छोटे से विवाद ने बड़ा रुप धारण कर लिया और गोली चलने से दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक गाड़ी को साइड देने की बात पर शुरू हुई कहासुनी में भाजपा युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष अर्जुन कौशल पर गोली चला दी गई। लेकिन कौशल की किस्मत साथ दे गई और वो बाल-बाल बच गए,। वही इस वारदात के बाद दहशत का माहौल बन गया।
आखिर क्यों चली गोली चलाने की नौबत
जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात की है। हरसोला फाटा स्थित श्रद्धा मैरिज गार्डन के बाहर विवाह समारोह के चलते गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी बीच भाजपा नेता अर्जुन कौशल भी अपने परिवार के साथ कार से समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन इसी दौरान पीछे से सूरज पंडित, संदीप पंडित के साथ 2 और शख्स आए और वाहन आगे निकालने के लिए साइड देने को लेकर अर्जुन से बहस करने लगे । कुछ देर में ये बहस तीखी हो गई। इसी दौरान एक आरोपी ने अर्जुन कौशल पर गोली चला दी , हालांकि गोली उनको नहीं लगी लेकिन मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कौशल की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।