वर्चस्व की लड़ाई में BJYM नेता ने साथियों संग किया युवकों पर हमला, बीच सड़क गाड़ी रोककर फोड़ दिए सिर,स्कार्पियो तोड़ी

Edited By Desh Raj, Updated: 08 Feb, 2026 06:13 PM

bjp youth wing leader attacks youths smashes car in mp

मध्यप्रदेश के इंदौर भाजयुमो (BJYM) के नेता की खुली गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। BJYM नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुछ दूसरे युवकों पर हमला कर दिया और सनसनी मचा दी। इस हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हुए हैं। गुंडागर्दी का ये आरोप भाजपा...

(इंदौर): मध्यप्रदेश के इंदौर भाजयुमो (BJYM) के नेता की खुली गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। BJYM नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुछ दूसरे युवकों पर हमला कर दिया और सनसनी मचा दी। इस हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हुए हैं। गुंडागर्दी का ये आरोप भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष वेदांत तिवारी ने साथी समीर शर्मा पर लगे हैं । मामला राउ क्षेत्र का बताया जा रहा  है।

भाजयुमो नेता के इस हमले की शहर में चर्चा हो रही है। घटना रविवार की सुबह की है।  घायल युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस  घटना के बाद थाने में भी काफी देर तक बवाल होता रहा क्योंकि  घायल युवकों का आरोप है कि पुलिस राजनीतिक दबाव में एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थी लेकिन बाद में जब हंगामा बढ़ा तोर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

भाजयुमो नेता वेदांत तिवारी पर साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप

जानकारी के मुताबिक सुदामा नगर के रहने वाले प्रखर शर्मा अपने दोस्त एक कैफे से अपनी गाड़ी में वापस लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष वेदांत तिवारी ने साथियों समीर और आदित्य के साथ उनका पीछा किया और फिर सड़क में रोककर मारपीट की। इस हमले में  प्रखर और नयन को ज्यादा चोट आई है और स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की गई है।

हमले के बाद घायल युवक रिपोर्ट कराने थाने में पहुंचे तो आरोप है कि  पुलिस ने पहले तो शिकायत लिखने में ही आनाकानी की...इस पर थाने में हंगामा हुआ और पुलिस को आरोपियों पर केस दर्ज करना पड़ा।

वर्चस्व की लडाई को लेकर बताई जा रही मारपीट

जानकारी ये भी सामने आ रही है कि  दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर दुश्मनी चली आ रही है। कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी थी लेकिन तब किसी तरह लड़ाई होने से बच गई थी। लिहाजा अब सरेआम बीच सड़क में मारपीट हुई है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!