जबलपुर में बिन बारिश आ गई बाढ़, बरगी बांध की नहर फूटने से आया सैलाब, दर्जनों गांव में घुसा पानी, फसलें बर्बाद

Edited By Desh sharma, Updated: 01 Feb, 2026 05:31 PM

bargi dam canal breaches in jabalpur

मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जबलपुर में बरगी नहर फूटने से  दर्जनों गांव में पानी घुसने और फसलें बर्बाद होने की खबर है।

जबलपुर (विवेक तिवारी): मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जबलपुर में बरगी नहर फूटने से  दर्जनों गांव में पानी घुसने और फसलें बर्बाद होने की खबर है। ग्राम सगड़ा-झपनी के पास नहर टूटने की घटना की सूचना मिलने ही हड़कंप मच गया। प्रशासन द्वारा बरगी बांध की दाईं तट नहर से पानी की निकासी पूरी तरह से बंद करा दी गई है। प्रसासन से तुरंत ही हरकत में आते हुए जिस स्थान पर नहर टूटी है, उसके आगे के नहर के सभी गेट खोल दिये गए हैं, ताकि खेतों में भरे पानी की निकासी तेजी से हो सके।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक किसानों की खड़ी फसलें डूब गई हैं और खेतों में पानी भर गया है। वहीं नहर टूटने से  ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई है और प्रशासन भी हरकत में आ गया है। स्तिथि को देखते हुए मौके पर एसडीएम जबलपुर, मौके पर मौजूद हैं।

एसडीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर नहर के टूटने के कारण खेतों में पानी भर जाने से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है। प्रभावित किसानों राहत राशि का वितरण किया जाएगा।

वहीं मौके पर मौजूद  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नहर टूटते ही तेज बहाव के साथ पानी आसपास के खेतों में घुस गया, और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। देखते ही देखते खेत तालाब में तब्दील हो गए।

आपको बता देते हैं कि बरगी दाई तट नहर जबलपुर-कटनी-स्लीमानाबाद होते हुए सतना और रीवा जिलों तक पहुंचती है । वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का आरोप है कि ये प्राकृतिक आपदा नहीं बल्कि प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। नहर कमजोर हो चुकी है और शिकायत के बाद भी इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।

एसडीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर नहर के टूटने के कारण खेतों में पानी भर जाने से फसलों को हुये नुकसान का सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है। प्रभावित किसानों राहत राशि का वितरण किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!