MP पुलिस में बहुत बड़ा फेरबदल: भोपाल पुलिस कमिश्नर भी बदले, देखिए ट्रांसफर लिस्ट

Edited By meena, Updated: 29 Jan, 2026 05:22 PM

major reshuffle in mp police bhopal police commissioner also transferred

मध्यप्रदेश सरकार ने आज लगभग एक दर्जन से ज्यादा भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादलों का आदेश जारी किया, जिसके तहत सबसे अहम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरिनारायण चारी मिश्र के स्थान पर वर्ष 2004 के अधिकारी संजय कुमार की भोपाल के नए पुलिस आयुक्त के तौर पर...

भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार ने आज लगभग एक दर्जन से ज्यादा भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादलों का आदेश जारी किया, जिसके तहत सबसे अहम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरिनारायण चारी मिश्र के स्थान पर वर्ष 2004 के अधिकारी संजय कुमार की भोपाल के नए पुलिस आयुक्त के तौर पर नियुक्ति है।  कुमार अब तक बालाघाट के पुलिस महानिरीक्षक के तौर पर पदस्थ थे। अब उन्हें भोपाल पुलिस आयुक्त के तौर पर नियुक्त किया गया है। आज जारी आदेशों के अनुसार विशेष पुलिस महानिदेशक एंटी नक्सल पंकज कुमार श्रीवास्तव अब विशेष पुलिस महानिदेशक सीआईडी बनाए गए हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से कार्यमुक्त अनंत कुमार सिंह प्रबंध संचालक मप्र वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के तौर पर काम करेंगे।
 

तबादला सूची के तहत भोपाल देहात के पुलिस महानिरीक्षक अभय सिंह अब पुलिस महानिरीक्षक (योजना) बनाए गए हैं। संजय तिवारी को अब भोपाल देहात पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक भोपाल पुलिस आयुक्त रहे मिश्र को अब पुलिस महानिरीक्षक (एससीआरबी) के तौर पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। चैत्रा एन शहडोल की और ललित शाक्यवार बालाघाट के पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं। 

इंदौर और जबलपुर में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव

इस बड़े फेरबदल के तहत इंदौर और जबलपुर में कई अहम पदस्थापनाएं की गई हैं। नवीन पदस्थापना सूची के अनुसार, इंदौर नगरीय पुलिस में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (सराफा) हेमंत चौहान को अब एएसपी रेल इंदौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अनूपपुर के डीएसपी सुमित केरकेट्टा को एएसपी जोन-1, इंदौर नगरीय पुलिस नियुक्त किया गया है।

जबलपुर क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं। 6वीं वाहिनी विसबल में सहायक सेनानी के पद पर कार्यरत मोनिका तिवारी को पदोन्नत करते हुए उसी वाहिनी में उप सेनानी बनाया गया है। इसके अलावा डीएसपी अजाक सिवनी श्रद्धा सोनकर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक विसबल, जबलपुर क्षेत्र के पद पर पदस्थ किया गया है।

देखें सूची

PunjabKesari
PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!