Edited By Vikas Tiwari, Updated: 03 Feb, 2026 05:38 PM

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय मामला सामने आया है। पैसे के लेनदेन को लेकर हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने एक दलित युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल...
मुरैना (रोहित शर्मा): मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय मामला सामने आया है। पैसे के लेनदेन को लेकर हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने एक दलित युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश धर्मेंद्र तोमर दलित युवक से अपने प्राइवेट पार्ट को पकड़वा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान पुई उर्फ धर्मेंद्र तोमर के रूप में हुई है। आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित युवक के साथ मारपीट करने के बाद उसे अपमानित करने की नीयत से घिनौनी हरकत की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मामले की जानकारी मिलते ही अंबाह थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और पीड़ित के बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद दलित संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी रोष है और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।