कांग्रेस जिला अध्यक्ष को मंच से मारा धक्का, बजरंग दल और पदाधिकारियों के बीच हुआ हंगामा; Video वायरल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Oct, 2026 03:56 PM

congress district president shoved on stage commotion ensues between

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष को मंच से धक्का मारा गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह घटना गरबा कार्यक्रम के दौरान...

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष को मंच से धक्का मारा गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह घटना गरबा कार्यक्रम के दौरान हुई है। वायरल वीडियो में बजरंग दल के कार्यकर्ता और समिति से पदाधिकारियों बीच जमकर हाथापाई हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष आदिल खान के नाम से गरबा कार्यक्रम का एक बैनर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। इसमें धीरज बाकलीवाल के माध्यम से गरबा आयोजन और फ्री पास मिलने की जानकारी दी गई थी। इसी बैनर को लेकर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई थी। वहीं, बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता आयोजन स्थल पर पहुंचे और इस पर विरोध जताया। आरोप है कि उन्होंने आदिल खान को कार्यक्रम में शामिल नहीं होने देने की बात भी कही थी।

कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने लोगों से विवाद नहीं करने की अपील की। लेकिन, आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और समिति के पदाधिकारियों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते लोगों में हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर धीरज बाकलीवाल के साथ भी धक्का-मुक्की होती दिखाई दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!