दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म! शादी का झांसा देकर युवकों ने दरिंदगी की, परिजनों के उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Oct, 2026 12:48 PM

rape of two minor girls youths committed the atrocity under the

गरियाबंदः छत्तीसगढ़ में गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के कथित अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में एक बालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि विधि से संघर्षरत एक किशोर को अभिरक्षा में लिया...

गरियाबंदः छत्तीसगढ़ में गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के कथित अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में एक बालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि विधि से संघर्षरत एक किशोर को अभिरक्षा में लिया गया है। दोनों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की। काफी खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने पर फिंगेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों का पता लगाया और दोनों नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना में एक किशोर की कथित रूप से शामिल था। आरोप है कि किशोर दोनों लड़कियों को एक सुनसान मकान में ले गया और वहां अपने बालिग साथी को फोन कर बुलाया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कथित तौर पर शादी का झांसा देकर दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। मामले में बालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि विधि से संघर्षरत किशोर को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय संबंधी कानूनी प्रक्रिया के तहत कारर्वाई की जा रही है। पुलिस ने प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 64(1), 65(1) तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 4 के तहत कारर्वाई की है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!