Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Oct, 2026 11:07 AM

रायपुरः छत्तीसगढ़ के रायपुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि कांग्रेस नेता उपेन्द्र भारती ने घर में घुसकर विवाहिता से जबरन संबंध बनाए गए। उसके पति के घर से निकलते ही आरोपी ने...
रायपुरः छत्तीसगढ़ के रायपुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि कांग्रेस नेता उपेन्द्र भारती ने घर में घुसकर विवाहिता से जबरन संबंध बनाए गए। उसके पति के घर से निकलते ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला ग्राम बकतरा का है। जहां निवासी महिला ने कांग्रेस के मंडल प्रभारी उपेंद्र भारती पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उपेंद्र भारती उनके पड़ोस में रहता है। पीड़िता का पति रात में काम के लिए निकलता है। इसके बाद पिछले कई महिनों से कांग्रेस नेता घर में घुसकर जबरन संबंध बना रहा था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बताया गया कि इस पूरे घटनाक्रम के कारण उसका वैवाहिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिससे परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2), 115(2) और 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों और उसके निवास पर दबिश दे रही है। फिलहाल, आरोपी फरार चल रहा है। वहीं, घटना की जांच जारी है। पुलिस की टीम साक्ष्य जुटा रही है। उसकी जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।