रिश्तेदार ही निकले भाजपा नेता के कातिल! 4 साल पुराने मामले से जुड़ी है हत्या के कड़ियां, 2 गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 20 Oct, 2026 08:11 PM

two relatives arrested in connection with the murder of a bjp worker in khargone

भीकनगांव के एसडीओपी केतन अडलक ने बताया कि आरोपियों ने समझौते के बहाने साहेबराम चौहान को गांव के बाहरी इलाके में बुलाया था। वहां विवाद के दौरान उनकी...

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव में भाजपा के सेवरी धाम मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी साहेबराम चौहान की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके दो रिश्तेदारों सुभाष और महेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे जमीन विवाद से जुड़ी पुरानी रंजिश सामने आई है।

भीकनगांव के एसडीओपी केतन अडलक ने बताया कि आरोपियों ने समझौते के बहाने साहेबराम चौहान को गांव के बाहरी इलाके में बुलाया था। वहां विवाद के दौरान उनकी छाती पर चाकू से वार किया गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कारर्वाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा के अनुसार, सुभाष का अपने पिता से जमीन अपने नाम कराने को लेकर विवाद चल रहा था। करीब चार महीने पहले पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद के बाद पिता ने सुभाष के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। सुभाष को संदेह था कि साहेबराम चौहान की मदद से उसके पिता ने यह मामला दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश के चलते सुभाष और महेश ने मिलकर हत्या की।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों, ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीकनगांव थाने का घेराव कर चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग की। गिरफ्तारी की जानकारी दिए जाने के बाद भी उनका आक्रोश शांत नहीं हुआ। इस दौरान दुकानें बंद कराने को लेकर ग्रामीणों और दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए गोगावां और झिरनिया थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति शांत कराई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!