BJP महिला नेता की शिकायत पर विधायक सहित दो के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Oct, 2026 11:16 AM

fir registered against two people including an mla following a complaint by a

छिंदवाड़ाः मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा स्थित पंकज स्टेडियम में दशहरा उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुए विवाद के मामले में परासिया विधायक सोहन बाल्मिक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भाजपा नेत्री ज्योति डेहरिया की शिकायत पर चांदामेटा...

छिंदवाड़ाः मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा स्थित पंकज स्टेडियम में दशहरा उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुए विवाद के मामले में परासिया विधायक सोहन बाल्मिक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भाजपा नेत्री ज्योति डेहरिया की शिकायत पर चांदामेटा पुलिस ने विधायक सोहन बाल्मिक और शुभम मालवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने मंच के सामने कथित गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने घटनाक्रम का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है।

पुलिस के अनुसार, परासिया के शंकरगढ़ वार्ड-3 निवासी 38 वर्षीय ज्योति डेहरिया ने शिकायत में बताया कि 20 अक्टूबर को पंकज स्टेडियम में शासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रात करीब 8:30 बजे वह अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। शिकायत के मुताबिक, मंच के सामने पहुंचने पर विधायक सोहन बाल्मिक ने कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को देखकर अपशब्द कहे। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री और सांसद विवेक‘बंटी'साहू का नाम लेकर भी अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर कथित तौर पर धक्का-मुक्की की गई।

ज्योति डेहरिया ने विधायक सोहन बाल्मिक और शुभम मालवी पर उन्हें तथा उनके साथ मौजूद लोगों को जान से मारने की धमकी देने और अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चांदामेटा थाने पहुंचीं और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए वीडियो सौंपा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंकज स्टेडियम में दशहरा उत्सव के दौरान मंच और आयोजन स्थल को लेकर पहले भी विवाद हुआ था, जिसके बाद प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा था और कार्यक्रम प्रभावित हुआ था। ताजा घटनाक्रम में एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले ने कानूनी रूप ले लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!