बुरे फंसे कांग्रेस विधायक, भाजपा नेत्री ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Edited By meena, Updated: 24 Oct, 2026 08:44 PM

fir registered against congress mla sohan valmik bjp leader levels serious alle

आरोप है कि इस दौरान मुख्यमंत्री और सांसद विवेक 'बंटी' साहू का नाम लेकर भी अपशब्द कहे गए। शिकायतकर्ता का दावा है कि विरोध करने पर उनके साथ धक्का-मुक्की की...

छिंदवाड़ा : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने सियासी घमासान शुरु कर दिया है। चांदामेटा के पंकज स्टेडियम में हुए घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने परासिया से कांग्रेस विधायक सोहन बाल्मिक और शुभम मालवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। भाजपा नेत्री ज्योति डेहरिया की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। 

20 अक्टूबर की घटना, मंच के सामने हुआ विवाद

चांदामेटा पुलिस के अनुसार, परासिया के शंकरगढ़ वार्ड-3 निवासी 38 वर्षीय ज्योति डेहरिया ने शिकायत में बताया कि 20 अक्टूबर को पंकज स्टेडियम में शासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रात करीब 8:30 बजे वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। जब भाजपा कार्यकर्ता मंच के सामने पहुंचे, तो विधायक सोहन बाल्मिक ने कथित तौर पर उनके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। आरोप है कि इस दौरान मुख्यमंत्री और सांसद विवेक 'बंटी' साहू का नाम लेकर भी अपशब्द कहे गए। शिकायतकर्ता का दावा है कि विरोध करने पर उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और विधायक सोहन बाल्मिक तथा शुभम मालवी ने जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस को सौंपा वीडियो, जांच शुरू

घटना के बाद ज्योति डेहरिया भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चांदामेटा थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध वीडियो की जांच  की बात कह रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!