संबंध बनाए... और फिर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाया, दोस्त संग मिल किया बड़ा कांड; पूरा मामला जान उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Oct, 2026 12:35 PM

a woman engaged in

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के भिंड जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला ने किसान को झूठे प्रेम जाल में फंसाया। बताया गया कि महिला ने उसके साथ संबंध बनाए। इसी दौरान किसान का आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद...

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के भिंड जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला ने किसान को झूठे प्रेम जाल में फंसाया। बताया गया कि महिला ने उसके साथ संबंध बनाए। इसी दौरान किसान का आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद महिला ने दोस्त संग मिलकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। करीब 4 लाख रूपए की मांग की गई। पीड़िता किसान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला भिंड जिले में स्थित गांव हरनाथपुरा का है। जहां निवासी एक किसान को बेबी नाम की महिला ने अपने प्रेमजाल में फंसाया गया।  उसके साथ संबंध बनाए और आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। इसके बाद महिला ने अपने साथी विश्व वीर के साथ मिलकर ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल शुरू कर दिया। बताया गया कि महिला ने किसान को रिश्तेदार बनकर फोन किया था। साथ ही उसे मिलने बुलाया गया। जब किसान महिला को मिलने पहुंचा तो उसके साथ संबंध बनाए। इसी दौरान चुपके से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी खींच लिए गए।

आरोप है कि इसके बाद महिला ने अपने साथी संग मिलकर किसान को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। करीब चार लाख रुपए की मांग की गई। पीड़ित किसान का कहना है कि महिला की धमकी से डरकर उसने एक लाख रुपये दे दिए थे। इसके बाद भी वह पैसों की डिमांड करती रही।

जिससे परेशान होकर किसान ने देहात थाने में पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी महिला और साथी विश्ववीर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में दो अन्य अपराधी ममता और बबलू का नाम भी सामने आया है। जोकि लोगों के फंसाने और ठगने में उनकी मदद करते है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!