नाबालिग लड़की से रातभर गैंगरे*प! घने जंगलों में ले जाकर दरिंदगी की, परिजनों के उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Oct, 2026 11:45 AM

minor girl

एमपी डेस्क: मध्यप्रदेश के खातेगांव में से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि पीड़िता के साथ रातभर गैंगरेप किया गया है। आरोपी सुबह होने पर पीड़िता को छोड़कर भाग निकले। परिजनों की शिकायत पर...

एमपी डेस्क: मध्यप्रदेश के खातेगांव में से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि पीड़िता के साथ रातभर गैंगरेप किया गया है। आरोपी सुबह होने पर पीड़िता को छोड़कर भाग निकले। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला नेमावर थाना क्षेत्र का है। जहां एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया। आरोप है कि दो युवकों ने नाबालिग को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाया।इसके बाद दोनों उसे घने जंगलों में ले गए। रात के अंधेरे में आरोपियों ने नाबालिग के साथ हैवानियत की। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी सुबह पीड़िता को उसके मामा के घर से कुछ दूरी पर छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पीड़िता किसी तरह अपने परिजनों तक पहुंची और आपबीती सुनाई। मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने सीहोर की भेरूंदा तहसील के ग्राम बगवाड़ा के निवासी संदीप पंवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!