कॉलेज क्लासरूम में कपल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, सरेआम अश्लील हरकतें करते CCTV में कैद

Edited By meena, Updated: 24 Oct, 2026 04:04 PM

objectionable of a couple in a college classroom goes viral

यह वीडियो कॉलेज के क्लासरूम का होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। ऐसे में सवाल है कि क्या कॉलेज प्रबंधन इस...

रीवा (गोविंद सिंह) : मध्यप्रदेश के मऊगंज स्थित शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय का एक कथित CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। CCTV फुटेज में एक कपल क्लासरूम के अंदर आपत्तिजनक हरकतें करता नजर आ रहा है। यह वीडियो कॉलेज के क्लासरूम का होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। ऐसे में सवाल है कि क्या कॉलेज प्रबंधन इस मामले की जांच कराएगा और जिम्मेदारी तय की जाएगी?

PunjabKesari

कपल के रोमांस भरे कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर अब तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिरकार शिक्षा के मंदिर में आखिर चल क्या रहा है? वहीं शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय के अनुशासन और निगरानी व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

PunjabKesari

सवाल उठ रहे है कि कॉलेज प्रबंधन की जवाबदेही तय होगी या मामला ठंडे बस्ते में जाएगा? बताया जा रहा है कि पहले भी रील्सबाजी और विवादों को लेकर महाविद्यालय चर्चा में रहा है। अब कथित CCTV वीडियो ने और हलचल बढ़ा दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!