Edited By Desh sharma, Updated: 02 Feb, 2026 06:57 PM

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा सोमवार को इंदौर दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी चर्चा करते हुए देश के कई अहम् मुद्दों पर अपनी बात रखी।
इंदौर (सचिन बहरानी): महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा सोमवार को इंदौर दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी चर्चा करते हुए देश के कई अहम् मुद्दों पर अपनी बात रखी।
अलका लांबा ने इंदौर के भागीरथपुरा की दूषित पानी कांड को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा और तसल्ली से निशाना साधा। अलका लांबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का बखान करते हुए हमलावर नजर आई। उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी को बोलते नहीं दिया जाता है।
देश के असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने मनरेगा,जातिगत जनगणना, महिला आरक्षण, नोटबंदी सहित जल जीवन मिशन पर सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर अलका लांबा ने एक अखबार की हेडलाइन का हवाला देते हुए सरकार पर जुबानी हमला किया।
SIR को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में 25 लाख वोट फर्जी पकड़े गए जबकि हम 22 हजार से हारे थे। पूरी प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेत्री ने कई मामलों में सुप्रीम कोर्ट का जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए महिला कांग्रेस अलग-अलग योजनाओं पर कार्य कर रही है।
लिहाजा कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने इंदौर पहुंचकर भाजपा को आड़े हाथों लिया है और जमकर निशाना साधा है।बीजेपी और केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए बड़े हमले किए। बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि संसद में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता और देश के असल मुद्दों को दबाया जा रहा है, बीजेपी वोट चोरी करके इलेक्शन जीत रही है।