Edited By Himansh sharma, Updated: 12 Mar, 2026 12:45 PM

मध्य प्रदेश के Indore से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
इंदौर। (सचिन बहरानी); मध्य प्रदेश के Indore से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खजराना थाना क्षेत्र की श्री कृष्ण विहार कॉलोनी में रहने वाला 13 वर्षीय नाबालिग छात्र अचानक घर छोड़कर चला गया। बताया जा रहा है कि बच्चा प्रसिद्ध संत Premanand Maharaj से प्रभावित था और उनके पास जाने की बात लिखकर घर से निकल गया।
घर छोड़ने से पहले लिखा भावुक पत्र
परिजनों के मुताबिक बच्चे ने घर छोड़ने से पहले अपने माता-पिता के नाम एक पत्र लिखा। इस पत्र में उसने लिखा—
“मैं रुद्र पांडे महाराज जी के चरणों में आ रहा हूं। मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं। मम्मी-पापा मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। आपके साथ मेरा जीवन पूरा हो गया, अब मैं जा रहा हूं।”
इस पत्र को पढ़ने के बाद परिवार के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घर से 1000 रुपए भी लेकर गया
जानकारी के मुताबिक नाबालिग घर से करीब 1000 रुपये लेकर गया है। पत्र में उसने यह भी लिखा कि यह पैसे उसका एक दोस्त माता-पिता को वापस कर देगा। बताया जा रहा है कि छात्र 10वीं कक्षा का विद्यार्थी है।
पिता करते हैं ड्राइवरी
परिजनों के अनुसार बच्चे के पिता ड्राइवरी का काम करते हैं और परिवार सामान्य जीवन जी रहा था। बच्चे के अचानक घर छोड़कर जाने से परिवार बेहद परेशान है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले की जानकारी मिलते ही Khajrana Police Station पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही बच्चे को खोजने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।