मुरैना में दर्दनाक हादसा: मंदिर की छत गिरने से 3 मासूम बच्चियों की मौत, प्रसाद लेने गईं, तभी भरभराकर गिरी छत

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 09 Feb, 2026 06:14 PM

morena tragedy three girls killed after temple roof collapses in kailaras area

जिले के कैलारस थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। एहरौली गांव स्थित चमड़ा माता मंदिर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया, जब मंदिर की छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में प्रसाद लेने गई तीन मासूम बच्चियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत...

मुरैना (रोहित शर्मा): जिले के कैलारस थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। एहरौली गांव स्थित चमड़ा माता मंदिर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया, जब मंदिर की छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में प्रसाद लेने गई तीन मासूम बच्चियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

PunjabKesari, Morena Breaking News, Temple Roof Collapse, Morena Accident, MP News, Kailaras Police, Temple Tragedy, India Breaking News, Child Death Incident, Morena District, Madhya Pradesh News

इस हादसे में एक दंपती समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तत्काल डायल-100 की मदद से जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर में प्रसाद वितरण के दौरान अचानक छत गिर गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मलबे में दबने से तीन बच्चियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही कैलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मलबा हटवाकर घायलों को बाहर निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

PunjabKesari, Morena Breaking News, Temple Roof Collapse, Morena Accident, MP News, Kailaras Police, Temple Tragedy, India Breaking News, Child Death Incident, Morena District, Madhya Pradesh News

कैलारस थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में मंदिर की जर्जर छत को हादसे की वजह माना जा रहा है। प्रशासन की ओर से घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!