रिश्वत लेते पकड़े गए 2 बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज! दोनों सस्पेंड

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Mar, 2026 08:46 AM

two senior officials suspended after bribery arrest

ACB की कार्रवाई के बाद विभागीय स्तर पर भी तुरंत एक्शन लिया गया। डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को सीसीएफ बिलासपुर ने निलंबित किया

मुंगेली। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए अचानकमार टाइगर रिजर्व के दो वन अधिकारियों पर विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने वन अपराध से जुड़े एक मामले में जल्द चालान पेश करने और वाहन छोड़ने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार, सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को ACB बिलासपुर की टीम ने गुरुवार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप कर गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने कुल 70 हजार रुपये की मांग की थी, जबकि पहले चरण में 50 हजार रुपये लेते समय उन्हें पकड़ा गया।

शिकायत के मुताबिक, दिसंबर 2025 में अजीत कुमार अपने साथियों के साथ सुरही रेंज में गया था, जहां जंगल के भीतर फायरिंग कर वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने केस दर्ज कर वाहन जब्त किया था और संबंधित लोगों को जेल भी जाना पड़ा था। जमानत के बाद जब वाहन वापस लेने और केस निपटाने की बात हुई, तो कथित तौर पर अधिकारियों ने दबाव बनाते हुए रिश्वत की मांग शुरू कर दी।

ACB की कार्रवाई के बाद विभागीय स्तर पर भी तुरंत एक्शन लिया गया। डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को सीसीएफ बिलासपुर ने निलंबित किया, वहीं रेंजर पल्लव नायक को पीसीसीएफ द्वारा सस्पेंड कर दिया गया। दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और मामले को लेकर उच्च स्तर पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!