प्रदेश में ACB का जबरदस्त एक्शन, नगरपालिका परिषद CMO और अकाउंटेंट ठेकेदार से रिश्वत लेते पकड़े,एक्शन से सनसनी

Edited By Desh Raj, Updated: 23 Mar, 2026 06:41 PM

municipal council cmo and accountant caught accepting bribes from contractor

छतीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर एक अहम कार्रवाई हुई है। ACB टीम ने मनेंद्रगढ़ नगरपालिका परिषद में छापा मारकर एक बडा एक्शन किया है।

(मनेंद्रगढ़): छतीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर एक अहम कार्रवाई हुई है। ACB टीम ने मनेंद्रगढ़ नगरपालिका परिषद में छापा मारकर एक बडा एक्शन किया है। ACB टीम ने मनेंद्रगढ़ नगरपालिका परिषद में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए  (ACB Raid Action) मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) इसहाक खान को उनके घर से और लेखापाल सुशील को कार्यालय से गिरफ्तार करके हड़कंप मचा दिया है।

ठेकेदार से बिल पास कराने के नाम पर मांगी रिश्वत

जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके अनुसार, दोनों अधिकारियों को ठेकेदार से बिल पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। सीएमओ के निर्देश पर ठेकेदार ने यह रकम अकाउंटेंट को दी है। जैसे ही अकाउंटेंट ने नकद राशि ली वैसे ही पहले से घात लगाए बैठी ACB टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 33 हजार रुपए रिश्वत लेते पकडे जाने पर हड़कंप मच गया। आपतो बता दें कि यह कार्रवाई स्थानीय अंबिकापुर ACB की टीम ने की। CMO और लेखापाल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ठेकेदार से रिश्वत मांगी ।

ठेकेदार ने ACB से की थी अधिकारियों की शिकायत

पैसे मांगने की शिकायत पीड़ित ठेकेदार ने  ACB से की थी, शिकायत के बाद दोनों अफसरों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप प्लानिंग की गई। एसीबी के बिछाए जाल में दोनों आ गए और टीम ने स्ट्राइक कर दिया। फिलहाल एसीबी की टीम अकाउंटेंट सुशील भगत और CMO इसहाक खान दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।  मामले में आगे खुलासे होने की संभावना है। लिहाजा ACB की जबरदस्त कार्रवाई से हड़कंप है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!