BJP MLA की शिकायत पर सरकारी टीचर निलंबित, गैस सिलेंडर को लेकर PM मोदी की मिमिक्री करने पर गिरी गाज

Edited By Desh Raj, Updated: 14 Mar, 2026 05:36 PM

government teacher suspended following complaint by bjp mla

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां पर विधायक की शिकायत पर एक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप है। दरअसल इस शिक्षक को प्रधानमंत्री मोदी की मिमिक्री करके वीडियो बनाना भारी पड़ गया।

(शिवपुरी): मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां पर विधायक की शिकायत पर एक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप है। दरअसल इस शिक्षक को प्रधानमंत्री मोदी की मिमिक्री करके वीडियो बनाना भारी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक देश में लगातार गैस सिलेंडरों के बढ़ते दामों और कमी की अफवाहों के चलते शासकीय शिक्षक ने पीएम मोदी पर मिमिक्री करके वीडियो बनाया था। इसी को लेकर भाजपा विधायक की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

मामला पोहरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय आदिवासी मोहल्ला सेमरखेड़ी का

आपको बता देते हैं कि ये पूरा मामला पोहरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय आदिवासी मोहल्ला सेमरखेड़ी का है। इसी स्कूल के शिक्षक साकेत पुरोहित पर सस्पेंशन की गाज गिरी है। यहां पर पदस्थ प्राथमिक शिक्षक साकेत पुरोहित ने एक वीडियो बनाया गया था। इस वीडियो में साकेत  पीएम नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते हुए गैस सिलेंडर के बढ़ती कीमत पर तंज कसा था। जब ये वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।

शिक्षक के पीएम मोदी पर बनाए इस वीडियो पर  भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने कड़ा ऐतराज जताया था और शिक्षक को कांग्रेस की मानसिकता का बताते हुए अशांति फैलाने का आरोप लगाया। प्रीतम लोधी ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिक्षक की  शिकायत की थी।  हालांकि इस मिमिक्री वीडियो में  ज्यादा कुछ ऐसा  आपत्तिजनक नहीं है। लेकिन पीएम मोदी की नकल भाजपा विधायक को जंची नहीं और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर दी।

लिहाजा विधायक के शिकायती पत्र पर आनन-फानन में शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया है। अब देखना होगा शिक्षक इस कार्रवाई के लिए आगे क्या कदम उठाते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!