MP में बड़ा राजनीतिक उलटफेर! कांग्रेस MLA का चुनाव हाईकोर्ट ने किया शून्य, BJP के दिग्गज नेता बने विधायक

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Mar, 2026 03:57 PM

high court cancels congress mla s election in mp

मध्यप्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर बड़ा कानूनी फैसला सामने आया है।

ग्वालियर: मध्यप्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर बड़ा कानूनी फैसला सामने आया है। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया ने कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है। अदालत ने यह फैसला पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रामनिवास रावत की ओर से दायर चुनाव याचिका पर सुनाया।

याचिका में आरोप लगाया गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने अपने चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों से जुड़ी जानकारी छिपाई थी। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने इस आरोप को गंभीर मानते हुए उनका चुनाव निरस्त कर दिया।

कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। अदालत ने चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक घोषित कर दिया।

इस फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि इस निर्णय का असर क्षेत्रीय और राज्य स्तर की राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!