MP से कांग्रेस नेता को उठाकर ले गई दिल्ली पुलिस, AI समिट विरोध में हाईवोल्टेज कार्रवाई!

Edited By Himansh sharma, Updated: 23 Feb, 2026 12:41 PM

mp leader taken to delhi by police amid ai summit protest

यूथ कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव को पुलिस ने उनके घर से जबरदस्ती उठाकर दिल्ली ले गई।

ग्वालियर (अंकुर जैन): दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन के आरोप में ग्वालियर के यूथ कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव को पुलिस ने उनके घर से जबरदस्ती उठाकर दिल्ली ले गई। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल नेताओं की पहचान CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर की।

ग्वालियर में हुई कार्रवाई

जितेंद्र यादव ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के आरोप हैं कि वह विरोध प्रदर्शन में शामिल थे।

जितेंद्र के पिता केशव यादव ने मीडिया को बताया:

शनिवार-रविवार की रात हमारे घर कुछ लोग सादे कपड़े और वर्दी में आए। उन्होंने कमरे में घुसकर बेटे को थप्पड़ मारते हुए नीचे उतारा। खुद को यूनिवर्सिटी थाना और क्राइम ब्रांच बताकर उसे दिल्ली की गाड़ियों में बैठाकर ले गए। रात में नेता थाने गए तो बेटे से मिलने नहीं दिया गया।

परिवार का आरोप है कि पुलिस ने घर के सभी मोबाइल भी जब्त कर लिए।

पुलिस की ओर से बयान

पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और विरोध प्रदर्शन के आधार पर नेता को हिरासत में लिया गया है। वहीं, मामले की जांच अब दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही है।

राजनीति और सियासी हलचल

यह घटना MP से दिल्ली तक राजनीतिक हलचल पैदा कर रही है। यूथ कांग्रेस ने गिरफ्तारी को जबरदस्ती और अनुचित कार्रवाई बताया है।इस मामले से राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है और सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज़ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!