एमपी-यूपी बॉर्डर पर सनसनीखेज वारदात ! पहाड़ी पर मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Apr, 2026 11:13 AM

a shocking incident on the mp up border the bodies of a young

ग्वालियरः एमपी-यूपी बॉर्डर पर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां स्थित एक पहाड़ी के ऊपर युवक-युवती के शव मिले है। दोनों में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई गई है। माना जा रहा है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की गई। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दी है।...

ग्वालियरः एमपी-यूपी बॉर्डर पर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां स्थित एक पहाड़ी के ऊपर युवक-युवती के शव मिले है। दोनों में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई गई है। माना जा रहा है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की गई। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना निवाड़ी जिले के सेंदरी थाना क्षेत्र में हुई है। जहां रविवार शाम गांव के पास पूछा की पहाड़ी पर एक युवक और युवती का शव मिला।सूत्रों की मानें तो युवती की गला रेतकर हत्या की गई है। उसका खून से सना शव मिला है। युवती की लाश के पास धारदार हथियार (चाकू) मिला है। जबकि युवक का शव फंदे से लटका मिला है। दोनों शवों के बीच लगभग 100 मीटर की दूरी बताई गई है।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। मृतक युवती की पहचान वर्षा केवट (20) निवासी सिंदूर सागर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक युवती शनिवार सुबह से घर में बिना बताए कहीं चली गई थी, जिसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई । उसकी जल्द ही शादी होने वाली थी। जबकि मृत युवक की पहचान हरेंद्र केवट (24) निवासी सिरोनी टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आंशका जताई है कि दोनों के बीच विवाद खूनी संघर्ष बना है। प्रथमदृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग के कारण उपजे विवाद का लग रहा है। हांलाकि पुलिस ने दोनों में प्रेम संबंध को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कहा है। माना जा रहा है कि युवक ने युवती का गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई। इसके बाद फंदे पर लटककर आत्महत्या की है।  

मामले में निवाड़ी एसपी डॉ. राय सिंह नरवरिया ने बताया कि पुलिस दोनों के मोबाइल फोन और काल डिटेल्स खंगालने में जुटी है। ताकि हत्या के सही कारणों का पता लगाया जा सके। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, परिजनों ने भी युवती के किसी अन्य के साथ प्रेम संबंध की बात नहीं कही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।  


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!