Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Apr, 2026 08:57 AM

ग्वालियरः आयुष्मान भारत योजना के तहत शहर के मरीजों को बड़ा झटका लगा है। प्रशासन द्वारा ग्वालियर के 30 से अधिक निजी अस्पतालों को योजना के पैनल से हटा दिया गया है। इसके चलते अब इन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं मिल...
ग्वालियरः आयुष्मान भारत योजना के तहत शहर के मरीजों को बड़ा झटका लगा है। प्रशासन द्वारा ग्वालियर के 30 से अधिक निजी अस्पतालों को योजना के पैनल से हटा दिया गया है। इसके चलते अब इन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं मिल सकेगी।
इन अस्पतालों में आयुष्मान से फ्री इलाज बंद
सूची में शामिल प्रमुख अस्पतालों में डॉ. मुद्गल स्पर्श हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मानसरोवर केयर हॉस्पिटल, रतन ज्योति नेत्रालय, अग्रवाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, साइट केयर आई हॉस्पिटल, लाइफ केयर हॉस्पिटल, सोहम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, आईटीएम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, नारायणा हॉस्पिटल सहित कई अन्य संस्थान शामिल हैं। इसके अलावा सहारा हॉस्पिटल, गालव हॉस्पिटल, सिटी लाइफ मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, रामदास हॉस्पिटल एंड न्यूरो ट्रॉमा सेंटर, शिवाय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ग्लोबल स्पेशियलिटी हॉस्पिटल सहित अन्य अस्पतालों को भी सूची से बाहर किया गया है।
अभी तक इन अस्पतालों को पैनल से हटाने के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इस फैसले से ग्वालियर के हजारों गरीब और जरूरतमंद मरीज प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मरीजों को अब योजना के तहत इलाज के लिए अन्य पंजीकृत अस्पतालों का रुख करना होगा।