बीजेपी MLA ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, बनाए 106 विधायक प्रतिनिधि!

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Mar, 2026 04:16 PM

mp mla appoints 106 reps congress reacts

शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा सीट के बीजेपी विधायक रमेश खटीक ने एक अनोखा कदम उठाते हुए 106 विधायक प्रतिनिधि नियुक्त कर दिए हैं।

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा सीट के बीजेपी विधायक रमेश खटीक ने एक अनोखा कदम उठाते हुए 106 विधायक प्रतिनिधि नियुक्त कर दिए हैं।

कहाँ-कहाँ नियुक्त हुए प्रतिनिधि?

जिला मुख्यालय के सभी विभाग

विधानसभा क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज, छात्रावास और निजी विश्वविद्यालय

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

पशु अस्पताल और अन्य सरकारी संस्थान

कांग्रेस की तीखी टिप्पणी:

कांग्रेस नेताओं ने कहा, “अब भाजपा में जनप्रतिनिधियों के काम से ज्यादा प्रतिनिधि बनाने की होड़ मची हुई है। करैरा में तो हर दूसरी गली में विधायक प्रतिनिधि मिल जाएगा।”

 इतिहास की झलक:

पिछली बार प्रीतम लोधी ने थानों में प्रतिनिधि नियुक्त कर सुर्खियां बटोरी थीं। केंद्रीय मंत्री और टीकमगढ़ सांसद वीरेन्द्र खटीक ने भी 100+ सांसद प्रतिनिधि बनाए थे। तब भी बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री विरोध में आ गए थे। मध्य प्रदेश में प्रतिनिधि नियुक्तियों की होड़ ने नया रिकॉर्ड बनाया है, और जनता अब देख रही है कि यह राजनीतिक रणनीति कितना कारगर साबित होती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!