Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Feb, 2026 11:15 AM

मध्य प्रदेश की राजनीति में गुरुवार को बड़ा सियासी सीन देखने को मिला।
मऊगंज। मध्य प्रदेश की राजनीति में गुरुवार को बड़ा सियासी सीन देखने को मिला। 55 दिनों से नजरों से ओझल चल रहे मऊगंज विधायक Pradeep Patel की अचानक वापसी ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। जैसे ही विधायक का काफिला मऊगंज हाईवे पर पहुंचा, सैकड़ों गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक भी प्रभावित हो गया।
फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जोरदार नारों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। पूरे रास्ते जगह-जगह भीड़ उमड़ पड़ी। काफिले का नज़ारा देखकर साफ समझ आ गया कि विधायक की वापसी को सियासी ताकत के प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
हाईवे पर दिखी ताकत की झलक
विधायक का सैकड़ों वाहनों का काफिला जैसे ही Mauganj हाईवे से गुजरा, माहौल उत्सव जैसा हो गया। कुछ देर के लिए ट्रैफिक थम गया। समर्थकों ने सड़क किनारे खड़े होकर नारेबाजी की और आतिशबाजी भी देखने को मिली।
जनता से किया बड़ा वादा
वापसी के बाद विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि वे कुछ समय क्षेत्र से बाहर जरूर रहे, लेकिन मऊगंज की जनता हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कामों को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा।
सियासत में बढ़ेगी गर्मी!
55 दिनों बाद हुई यह वापसी मऊगंज की राजनीति में बड़ा संकेत मानी जा रही है। समर्थकों की भारी भीड़ और ताकतवर काफिले ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में मऊगंज का सियासी तापमान और बढ़ने वाला है।