Edited By meena, Updated: 07 Apr, 2026 08:06 PM

बलौदाबाजार जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है...
बलौदाबाजार: बलौदाबाजार जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। यह बदलाव हाल ही में दो थाना प्रभारियों के रायपुर ट्रांसफर के बाद किया गया है, जिससे जिले में नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू की जा रही है।
जारी आदेश के अनुसार, लखेश केंवट को कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रमोद सिंह को सुहेला थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा धीरेन्द्र नाथ दुबे को सिमगा थाना की कमान दी गई है, जबकि प्रवीण मिंज को कसडोल थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इस बदलाव से कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा और थानों में कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।
इस तरह के बदलाव आमतौर पर कार्य में तेजी लाने और बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए जाते हैं। अब देखना होगा कि नए थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में किस तरह से कानून व्यवस्था को संभालते हैं और जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं।