SP की बड़ी कार्रवाई! थाने में वर्दी का रौब दिखाने वाले SI को झटके में किया निलंबित

Edited By meena, Updated: 30 Mar, 2026 07:33 PM

janjgir champa sp suspends negligent si

छत्तीसगढ़ में अपने पद का दुरुपयोग करने वाले एसआई पर बड़ी कार्रवाई की गई है। एसपी ने मारपीट के केस में विधि सम्मत कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाकर समझौता...

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ में अपने पद का दुरुपयोग करने वाले एसआई पर बड़ी कार्रवाई की गई है। एसपी ने मारपीट के केस में विधि सम्मत कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाकर समझौता करने का दबाव बनाने वाले एसआई को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला 27 मार्च 2026 की रात का है, जहां ग्राम रोगदा निवासी प्रकाश नैरोसे मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने मामले में कार्रवाई करने की बजाय दोनों पक्षों पर दबाव बनाकर समझौता करा दिया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने तत्काल एक्शन लेते हुए SI कृष्ण कुमार साहू को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही मामले की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं और 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!