बड़े अधिकारी पर गिरी गाज, इस गड़बड़ी के किए गए निलंबित, विभाग में हड़कंप

Edited By Desh Raj, Updated: 16 Mar, 2026 11:03 PM

senior official faces action suspended over irregularities

छतीसगढ़ में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां पर एक श्रम निरीक्षक (Labour Inspector) पर गाज गिरी है, और निलंबित कर दिया गया है।

(रायपुर): छतीसगढ़ में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां पर एक श्रम निरीक्षक (Labour Inspector) पर गाज गिरी है, और निलंबित कर दिया गया है। जांजगीर-चांपा जिले निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में गड़बड़ी के आरोप के बाद श्रम निरीक्षक लक्ष्मण मरकाम पर निलंबन की गाज गिरी है। इस एक्शन के बाद विभागीय गलियारों में हड़कंप है।

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से जुड़े प्रकरण में आई अनियमितता

दरअसल मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से जुड़े मामले मे अनियमितता पाए जाने पर जिला जांजगीर-चांपा के श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित आदेश जारी कर दिए गए हैं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा 2 मार्च 2026 को कलेक्टर को शिकायत भेजी गई थी। इसी शिकायत पर ये कार्रवाई हुई है।  विधानसभा सदस्य बालेश्वर साहू द्वारा विधानसभा में इस मामले को ध्यानाकर्षण के जरिए मुद्दा उठाया गया। वहीं से इस मामले के बारे में कार्रवाई तेज हुई ।

इसके बाद कलेक्टर जांजगीर-चांपा द्वारा कराई गई प्राथमिक जांच में निर्माण श्रमिक के पंजीयन में प्रथम दृष्टया अनियमितता सामने आई । जांच में पंजीयन आवेदन स्वीकृत करने वाले क्षेत्रीय श्रम निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम की भूमिका पर सवाल उठे। इसके बाद ही कार्यालय श्रम पदाधिकारी जिला जांजगीर- चांपा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही लक्ष्मण मरकाम पर विभागीय जांच बैठा दी गई है।

वही अब  निलंबित श्रम निरीक्षक मरकाम के निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय कार्यालय सहायक श्रमायुक्त बिलासपुर निर्धारित किया गया है। इसके  साथ ही उन्हें निलंबन अवधि में नियम  के  अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। लिहाजा ये निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!