बड़ा एक्शन, बैतूल में CMO और उपयंत्री निलंबित, इस काम के लिए गिरी गाज

Edited By Desh Raj, Updated: 25 Feb, 2026 09:41 PM

major action cmo and sub engineer suspended in betul

मध्य प्रदेश के जिला बैतूल में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। बैतूल जिला में इस कार्रवाई से हड़कंप है। दरअसल ट्रेचिंग ग्राउंड रेमेडिएशन कार्य में सीएमओ और उपयंत्री निलंबित कर दिए गए हैं।

बैतूल,(रामकिशोर पंवार): मध्य प्रदेश के जिला बैतूल में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। बैतूल जिला में इस कार्रवाई से हड़कंप है। दरअसल ट्रेचिंग ग्राउंड रेमेडिएशन कार्य में सीएमओ और उपयंत्री निलंबित कर दिए गए हैं। बताया जाता है कि जिला बैतूल कलेक्टर द्वारा नगर पालिका परिषद बैतूल अंतर्गत किदवई वार्ड गौठाना स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में लीगेसी वेस्ट डंप साइट रेमेडिएशन परियोजना के कार्य निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप न किए जाने की शिकायत पर गठित जांच दल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

ठेकेदार को अनियमित रूप से भुगतान किया गया

जांच प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया कि नगर पालिका परिषद बैतूल द्वारा निविदा शर्तों के अनुरूप कार्य निष्पादन नहीं होने के बावजूद ठेकेदार को अनियमित रूप से भुगतान किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे द्वारा नगर पालिका परिषद बैतूल में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया तथा उपयंत्री जतिन पाल को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।

निलंबन अवधि में मटसेनिया का मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, संभाग नर्मदापुरम रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। इसी प्रकार निलंबन अवधि में उपयंत्री जतिन पाल का मुख्यालय भी संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, संभाग नर्मदापुरम रहेगा और उन्हें भी नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

सूत्र बताते है कि जेल की जमीन के मामले में भी यदि उच्च स्तरीय जांच हुई तो अनेक कर्मचारी एवं अधिकारी पर भी निलम्बन की गाज गिरेगी। अब देखना बाकी है कि बैतूल विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल जिला जेल की जमीन को लेकर दी गई 6 विभाग प्रमुखो की तथाकथित एनओसी एवं खरीदी गई जमीन से अधिक जमीन पर दी गई निमार्ण के मामले की अनुमति के मामले में किस किस के खिलाफ कौन सी कार्रवाई करवाते है..?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!