Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Apr, 2026 04:43 PM

दतियाः एमपी के दतिया जिले में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने बड़ी कार्रवाई की है। दतिया अनुभाग के एसडीएम संतोष कुमार तिवारी को उनके पद से हटाया गया है। लंबित प्रशासनिक मामलों और लापरवाही के चलते बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वहीं, संयुक्त कलेक्टर...
दतियाः एमपी के दतिया जिले में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने बड़ी कार्रवाई की है। दतिया अनुभाग के एसडीएम संतोष कुमार तिवारी को उनके पद से हटाया गया है। लंबित प्रशासनिक मामलों और लापरवाही के चलते बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वहीं, संयुक्त कलेक्टर लोकेंद्र सिंह सरल को नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, पहले के एसडीएम के समय कई ज़रूरी मामले लंबे समय से अटके हुए थे। राजस्व और दूसरे सरकारी काम समय पर नहीं हो रहे थे, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों और काम में लापरवाही को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। यह भी बताया जा रहा है कि संतोष कुमार तिवारी की टेबल पर कई जांच के मामले महीनों से पड़े थे, जिनका समय पर समाधान नहीं हुआ। इससे सरकारी योजनाओं का काम प्रभावित हुआ और लोगों का भरोसा भी कम होने लगा। इसी स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने तुरंत फैसला लिया और प्रशासन में बदलाव किया।
वहीं, संयुक्त कलेक्टर लोकेंद्र सिंह सरल को नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। उन्हें अब एसडीएम के साथ-साथ दंडाधिकारी, दतिया का प्रभार भी सौंपा गया है। प्रशासन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा होगा और राजस्व सहित अन्य विभागीय कार्यों में तेजी आएगी। इस बदलाव के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।