नाबालिग से गैंगरेप का मुख्य आरोपी निकला भाजपा नेता ! प्रदेश अध्यक्ष बोले- बेटी बचाओ "भाजपा नेताओं से"

Edited By meena, Updated: 13 Apr, 2026 07:17 PM

main accused in bijapur minor gang rape case turns out to be a bjp leader

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस जघन्य घटना का मुख्य आरोपी कथित तौर पर एक भाजपा नेता है, जिससे यह मामला और अधिक गंभीर हो गया है...

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र में नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है। अब इस घटना से भाजपा नेता का कनेक्शन सामने आया है। जिसके बाद विपक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों में कानून का डर खत्म हो गया है और वे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और सरकार केवल दावे करने में व्यस्त है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस जघन्य घटना का मुख्य आरोपी कथित तौर पर एक भाजपा नेता है, जिससे यह मामला और अधिक गंभीर हो गया है।

बैज ने कहा कि इस घटना से यह संकेत मिलता है कि सत्ता के संरक्षण में अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। उन्होंने आरोपी की तस्वीर साझा करते हुए राज्य सरकार से इस मामले में स्पष्ट जवाब देने की मांग की है। फिलहाल, इस घटना को लेकर प्रशासन की कार्रवाई और जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, वहीं प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में 11 अप्रैल की रात नाबालिग से गैगरेप जैसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पीड़िता को उसके परिचित युवकों ने बहाने से घर से बाहर बुलाया और घूमने के नाम पर जंगल की ओर ले गए। वहां सुनसान जगह का फायदा उठाकर सभी आरोपियों ने मिलकर उसके रेप किया। पीड़िता ने घर लौटकर सारी घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद रविवार सुबह परिजन भैरमगढ़ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

अब तक की पुलिस कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीजापुर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम शामिल हैं। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है, जिसे विधि अनुसार संरक्षण में लिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!