MP पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाजपा नेता सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार; जानिए क्या है पूरा मामला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Apr, 2026 03:19 PM

mp police arrests four people including a bjp leader

धारः मध्यप्रदेश के धार जिले की बदनावर तहसील में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक भाजपा नेता सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के लेनदेन का...

धारः मध्यप्रदेश के धार जिले की बदनावर तहसील में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक भाजपा नेता सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के लेनदेन का हिसाब तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बदनावर के अणुनगर क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की टीम ने देर रात दबिश देकर शांतिलाल सिर्वी के घर से उसे सहित चार लोगों को सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में शांतिलाल सिर्वी, विनय जाट, आदित्य और अभिषेक गोयल शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक लैपटॉप, चार एंड्रॉइड मोबाइल, दो कीपैड फोन, सट्टे के अंक लिखी पर्चियां तथा लाखों रुपये के हिसाब-किताब से संबंधित दस्तावेज बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि शांतिलाल सिर्वी भाजपा का पूर्व जिला महामंत्री रह चुका है, जबकि अन्य आरोपी भी राजनीतिक संगठनों से जुड़े बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश और एसडीओपी के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि आईपीएल के दौरान सक्रिय सट्टेबाजों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!