AAP विधायक पठानमाजरा MP से गिरफ्तार, रेप केस में पटियाला पुलिस का बड़ा एक्शन

Edited By meena, Updated: 25 Mar, 2026 01:07 PM

aap mla pathanmajra arrested in mp patiala police take major action in rape cas

मध्य प्रदेश के शिवपुरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सनौर से पहली बार विधायक बने हरमीत सिंह पठानमाजरा को गिरफ्तार किया गया है...

शिवपुरी (भूपेंद्र शर्मा) : मध्य प्रदेश के शिवपुरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सनौर से पहली बार विधायक बने हरमीत सिंह पठानमाजरा को गिरफ्तार किया गया है। वे पिछले सितंबर से एक रेप केस में फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी ग्वालियर-शिवपुरी से गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें पटियाला ले जा रही है, जहां उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। सनौर से पहली बार विधायक बने पठानमाजरा की तलाश सितंबर से ही की जा रही थी।

क्या है मामला

बता दें कि पठानमाजरा के खिलाफ 1 सितंबर 2025 को दुष्कर्म, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोपों में भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 420 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी,  जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहे थे। पठानमाजरा पर दुष्कर्म और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं, जबकि आपराधिक धमकियों के आरोप भी शामिल हैं।

वह सितंबर 2025 से ही इस मामले में फरार चल रहे थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। एफआईआर के अनुसार, एक महिला जो साल 2013-14 में उनके संपर्क में आई थी, उसने आरोप लगाया है कि पठानमाजरा ने उसे शादी का झांसा देकर गुमराह किया और उसका शारीरिक शोषण किया। महिला ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!