एर्टिगा कार से गौमांस बरामद, बाप-बेटा गिरफ्तार, MP में बड़ी कार्रवाई

Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Apr, 2026 12:22 PM

pandhurna police recover beef from car duo held

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पुलिस ने गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एर्टिगा वाहन से गौमांस बरामद कर बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है।

पांढुर्णा (पंकज मदान): मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पुलिस ने गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एर्टिगा वाहन से गौमांस बरामद कर बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 3 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पांढुर्णा के अमरावती रोड पर कार्रवाई करते हुए एक एर्टिगा कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखी पन्नियों से लगभग 5.877 किलोग्राम गौमांस बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने उक्त मांस को गौमांस होना स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल जप्ती की कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अहमद पिता गुलाम खान (56 वर्ष) और फरहान पिता अहमद खान (24 वर्ष), निवासी घनपेठ वार्ड, पांढुर्णा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 5/9 मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज किया है।

कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र में गौवंश संरक्षण को लेकर एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!