MP में बड़ा प्रशासनिक बदलाव अब बिलकुल पास, CM मोहन और CS अनुराग जैन के बीच चर्चा के बाद हलचल तेज

Edited By Desh Raj, Updated: 03 Apr, 2026 02:11 PM

major administrative reshuffle imminent in mp

अब मध्यप्रदेश में बहुत जल्द ही बड़ा प्रशासनिक बदलाव होनेवाला है। इसके लिए अब तैयारी हो चुकी है। काफी समय से लग रही अटकलों और  संभावनाओं के बीच अब फैसले का समय आ चुका है। इस बदलाव के लिए सीएम मोहन यादव और सीएस (CS) अनुराग जैन के बीच चर्चा हुई है।

(भोपाल): अब मध्यप्रदेश में बहुत जल्द ही बड़ा प्रशासनिक बदलाव होनेवाला है। इसके लिए अब तैयारी हो चुकी है। काफी समय से लग रही अटकलों और  संभावनाओं के बीच अब फैसले का समय आ चुका है। इस बदलाव के लिए सीएम मोहन यादव और सीएस (CS) अनुराग जैन के बीच चर्चा हुई है।

जानकारी के मुताबिक कई जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को बदलने की तैयारी हो चुकी है।  इसके लिए कवायद तेज हो चुकी है। आइएएस और आइपीएस अधिकारियों के फेरबदल को लेकर अब हाई लेवल और वरिष्ठ स्तर पर बातचीत चल रही है। सीएम मोहन यादव और सीएस अनुराग जैन इस मुद्दे को लेकर चर्चा कर चुके है। अब वरिष्ठ नेतृत्व से मंथन के बाद व्यापक स्तर पर आइएएस और आइपीएस अधिकारियों को नए दायित्व देने की अंदरखाने तैयारी हो रही है।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश  के कलेक्टर-संभागायुक्तों के राजस्व संग्रहण के लक्ष्यों को भी परखा जा रहा है, प्रशासनिक निपुणता के साथ साथ अधिकारियों के काम करने के तरीके और उनके व्यवहार को भी आंका जा रहा है। सीएम और सीएस अनुराग जैन के बीच अधिकारियों के बर्ताव को लेकर भी मंथन हुआ है । जिन अधिकारियों की निगेटिव रिपोर्ट होगी उनको दूसरी जिम्मेदारी देने पर चार दौर की चर्चा हो चुकी है।

PHQ की तैयार सूची पर डीजीपी और सीएम के बीच एक दौर की हो चुकी चर्चा

इसके साथ ही प्रदेश के  पुलिस विभाग में बदलाव होना है, कई जिलों के एसपी बदले जाने हैं, जिसके लिए पीएचक्यू द्वारा तैयार सूची पर राज्य के डीजीपी और सीएम के बीच वार्ता का दौर भी हो चुका है। लिहाजा इस दिशा मे अब सीएम मोहन यादव और सीएस अनुराग जैन के बीच हुई चर्चा के बाद आदेश जारी करना रह गया है।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!