मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे CM मोहन, PM मोदी से मुलाकात के बाद तेज हुई सियासी हलचल

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Mar, 2026 02:27 PM

cm mohan yadav meets pm modi amid cabinet expansion buzz

मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-मंडल में नियुक्तियों को लेकर चर्चाएं तेज हैं

भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-मंडल में नियुक्तियों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav अचानक दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल और तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में चल रहे किसान कल्याण वर्ष के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रधानमंत्री को दी।

राजनीतिक गलियारों में पहले से ही यह चर्चा है कि मध्यप्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है और साथ ही निगम-मंडलों में भी नई नियुक्तियों की सूची जारी होने की संभावना है। ऐसे समय में मुख्यमंत्री का अचानक दिल्ली पहुंचना कई तरह की अटकलों को जन्म दे रहा है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं के हित में किए जा रहे कार्यों से भी अवगत कराया। साथ ही विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

हालांकि इस मुलाकात को औपचारिक बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-मंडल नियुक्तियों को लेकर बड़ा फैसला सामने आ सकता है। ऐसे में मुख्यमंत्री की यह दिल्ली यात्रा प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!