भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक के निधन पर CM मोहन दुखी, परिजनों से मिलने पहुंचे

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Mar, 2026 10:27 AM

cm mohan yadav mourns death of former bjp mla

मध्यप्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है।

भोपाल/अशोकनगर। मध्यप्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव का निधन हो गया। 70 वर्षीय यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे और भोपाल के जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया, जिससे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

पूर्व विधायक के निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को अशोकनगर जिले के ईसागढ़ स्थित महुअन गांव पहुंचे और स्वर्गीय राव राजकुमार सिंह यादव के निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राव राजकुमार सिंह यादव एक समर्पित जनप्रतिनिधि और समाजसेवी थे, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी। समाज और क्षेत्र के विकास के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

PunjabKesariराव राजकुमार सिंह यादव का राजनीतिक सफर जमीनी स्तर से शुरू हुआ था। उन्होंने पंच के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की और बाद में भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 1996 में उन्हें बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया, जिसके बाद उन्होंने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई।

वर्ष 2008 में वे चंदेरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक चुने गए और क्षेत्र के विकास के लिए कई कार्य किए। उनका परिवार भी लंबे समय से जनसेवा से जुड़ा रहा है। उनकी पत्नी जनपद अध्यक्ष रह चुकी हैं, जबकि उनकी पुत्रवधू वर्तमान में ईसागढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

पूर्व विधायक के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!