भाजपा नेता के खेत में उग रही थी अफीम! पार्टी ने किया सस्पेंड, पूर्व CM बोले - 100 एकड़ जमीन पर कब्जा

Edited By Himansh sharma, Updated: 07 Mar, 2026 02:06 PM

bjp leader suspended over opium farming

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने के बाद सियासत गरमा गई है।

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने के बाद सियासत गरमा गई है। भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े नेता विनायक ताम्रकर को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कड़ा हमला बोला है।

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि आरोपी भाजपा नेता का करीब 150 एकड़ में फैला फार्महाउस है, जिसमें चारागाह की जमीन भी शामिल बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी का सांसद, विधायक और कलेक्टर के साथ उठना-बैठना है, इसी वजह से लंबे समय तक प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हो पाई।

भूपेश बघेल ने समोदा गांव पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया और कहा कि पहले नशे की सप्लाई पंजाब और अन्य राज्यों से होती थी, लेकिन अब दुर्ग जिले में ही अफीम की खेती शुरू होना गंभीर मामला है। उन्होंने इसकी पूरी नेटवर्क की जांच कराने की मांग की है।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। जब पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की तो झूमाझटकी की स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

दरअसल पुलिस को सूचना मिलने के बाद 6 मार्च को समोदा गांव के खेत में रेड की गई थी। कार्रवाई के दौरान करीब डेढ़ एकड़ जमीन में अफीम के पौधे पाए गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

वहीं भाजपा नेता विनायक ताम्रकर ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्हें अफीम की खेती की कोई जानकारी नहीं थी और जमीन अधिया (आधी फसल) पर दी गई थी।

अब इस पूरे मामले ने प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है और पुलिस जांच के बाद ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!