भाजपा के वरिष्ठ नेता की माता का देहांत, पार्टी में शोक की लहर, CM ने जताया शोक

Edited By meena, Updated: 24 Feb, 2026 05:35 PM

senior bjp leader s mother passes away party mourns cm expresses condolences

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हितानंद शर्मा की माता जनक दुलारी शर्मा का निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं...

भोपाल : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हितानंद शर्मा की माता जनक दुलारी शर्मा का निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके देहांत की खबर से संघ और राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

 

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

डॉ. मोहन यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) संदेश में लिखा कि “मां संपूर्ण जीवन की आधारशिला होती हैं, उनका जाना अपूरणीय क्षति है।” मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

बीजेपी नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी जनक दुलारी शर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। पार्टी और संघ से जुड़े कई पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना जताई।

 

संघ में अहम दायित्व निभा रहे हैं हितानंद शर्मा

हितानंद शर्मा लंबे समय तक मध्यप्रदेश बीजेपी में संगठन मंत्री के रूप में सक्रिय रहे हैं। वे मूलतः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं और हाल ही में उन्हें संघ के मध्य क्षेत्र का सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख नियुक्त किया गया था। उनकी माताजी के निधन को परिवार के साथ-साथ संघ परिवार के लिए भी बड़ी व्यक्तिगत क्षति माना जा रहा है। दिवंगत जनक दुलारी शर्मा के निधन पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!