Edited By Vikas Tiwari, Updated: 07 Apr, 2026 06:10 PM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की अद्वितीय...
दिल्ली/रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की अद्वितीय कलाकृति भेंट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ वह पावन धरा है, जहाँ भगवान श्रीराम का ननिहाल स्थित है और यह भूमि प्रभु श्रीराम की स्मृतियों से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि यह कलाकृति प्रदेश की आस्था, परंपरा और सृजनशीलता का प्रतीक है, जो जनजातीय समाज के उत्कृष्ट शिल्पकौशल को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर को भारत की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक बताया। साथ ही उन्होंने ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से हजारों श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर रहे हैं, जिससे आस्था का विस्तार हो रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित होकर सेवा, संस्कार और सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ रही है और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।