Birthday से एक दिन पहले CM Mohan ने दतिया को दी बड़ी सौगात, कहा- यहां आकर ऐसा लगा कि जन्मदिन आज ही मना लिया

Edited By meena, Updated: 24 Mar, 2026 06:27 PM

cm mohan gives a major gift to datia

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 मार्च को दतिया जिले के भांडेर के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया। उन्होंने यहां 62 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत के 12 विकास कार्यों...

भोपाल/दतिया : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 मार्च को दतिया जिले के भांडेर के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया। उन्होंने यहां 62 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत के 12 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं का हितलाभ भी वितरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मौका था यहां आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का। सीएम डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कन्यापूजन भी किया। इस अवसर पर सीएम डॉ. यादव एक तरफ कांग्रेस पर बरसे, तो दूसरी ओर जनता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यहां हुए स्वागत और प्रेम को देखकर ऐसा लगा जैसे आज ही मेरा जन्मदिन मनाया गया हो। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। उत्तर-दक्षिण-पूरब-पश्चिम, किसी भी क्षेत्र में, दुनिया के किसी भी कोने में और देश के अंदर भी अगर भारतीयों को परेशानी होती है तो प्रधानमंत्री मोदी के माध्यम से तुरंत मदद मिलती है। किसानों को काम करते देख आनंद की अनुभूति होती है। सीमा पर जवान और खेत में किसान को बारंबार प्रणाम है। जब हम किसानों की मेहनत देखते हैं तो पता चलता है कि वह सूरज से आंखें मिलाकर, पसीना बहाकर जान की बाजी लगाता है। किसान ही हमारा भाग्य विधाता है। उन्होंने कहा कि आज खेती के काम में कई प्रकार की चुनौतियां हैं। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि यहां सांदीपनि विद्यालय खुलेगा। यहां हमारे बच्चे पढ़ेंगे-लिखेंगे। हमारे बच्चे भगवान कृष्ण के अनुयायी बनेंगे। कांग्रेसी पूछते हैं कि आप सांदीपनि विद्यालय की तारीफ क्यों करते हो। तो, मैं कहना चाहता हूं कि यह विद्यालय अद्भुत हैं। यहां बच्चों को किताबें मिलती हैं, यूनिफॉर्म मिल रही है, पढ़ाई का अच्छा वातावरण मिल रहा है, इसलिए इस विद्यालय की तारीफ क्यों न करें। हमारी सरकार मेधावी बच्चों को स्कूटी और लैपटॉप दे रही है। इस साल जब बच्चे स्कूल जाएंगे, तो उनको दूध का पैकेट भी देंगे। इसके लिए हमारी सरकार ने यशोदा मां के नाम पर योजना चलाई है।

प्रदेशवासियों से माफी मांगे कांग्रेस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बच्चों को टाट-पट्टी साथ ले जानी पड़ती थी, स्कूल में बैठने की जगह नहीं होती थी। स्कूल भी पेड़ के नीचे लगता था। इस बात पर कांग्रेसियों को प्रदेशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। यहां वर्षों तक तुम्हारी सरकारें रहीं, लेकिन तुमने कुछ नहीं किया। यह काम हमारी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की पहचान दूथ और दही से होती थी। इसलिए हमें दूध का उत्पादन बढ़ाना चाहिए। इसके लिए हम बाबा साहब आंबेडकर के नाम पर योजना लेकर आए। इस योजना में अगर कोई 25 गाय-40 लाख रुपये का निवेश करेगा, तो हमारी सरकार 10 लाख रुपये की सब्सिडी देगी डेयरी खोलने के लिए। हम चाहते हैं कि किसानों की आय खेती के साथ-साथ दूध उत्पादन से भी बढ़े। कांग्रेसियों ने 55 साल तक सरकार चलाई, वर्ष 1956 से वर्ष 2003 तक केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर में खेती होती थी। मुझे इस बात की प्रसन्नता है हमने दो साल में सिंचाई का रकबा दस लाख हेक्टेयर कर दिया। आज प्रदेश में 55 लाख हेक्टेयर तक सिंचाई हो रही है।

PunjabKesari

हर सेक्टर में काम करने वाले की मदद कर रही सरकार

उन्होंने कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ो अभियान से पूरे बुंदेलखंड में खेती की सूरत बदल जाएगी। खेतों को पानी मिलने से फसल सोने की हो जाती है। कांग्रेस ने नदी जोड़ो अभियान का मजाक बनाया। वो कहते थे कि ये संभव नहीं है, संसाधन कहां से लाओगे, झूठ बोल रहे हो। मैं कहना चाहता हूं कि कांग्रेसियों आकर देखना कि अब बुंदेलखंड से कोई पलायन नहीं होगा। जब लोगों को काम मिलने लगेगा, तो कौन घर से बिछड़ना चाहेगा। उन्होंने कहा कि अब जो मछली पालन करना चाहता है, वो मछली पालन करे, जो बागवानी करना चाहता है, वो बागवानी करे, जो व्यापार करना चाहता है, वो व्यापार करे। हमारी सरकार हर सेक्टर में जनता की मदद कर रही है। मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाना है। सीएम डॉ. यादव ने किसानों से अपील की, कि आप नरवाई जलाकर खेती मत बिगाड़ना, अपने भूसे को गौशाला में देना। हमारी सरकार भूसे का भी भुगतान करेगी। अब तो हमने प्रदेश में सभी प्रकार के कृषि यंत्रों को किराये पर देने का निर्णय लिया है, ताकि किसानों को खेती में मदद मिल जाए। हम भावांतर योजना में सरसों को भी सम्मिलित करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों से कहा कि आप कांग्रेसियों से जवाब पूछना कि 1956 में गेहूं करीब 100 रुपये क्विंटल मिलता था, 50 साल तक यह महज 500 रुपये क्विंटल बिकता था। जब हमारी सरकार बनी तब 2250 रुपये का भाव था और हमने 150 रुपये का बोनस दिया। उसके बाद 2425 रुपये भाव हुआ। अब हम 2625 रुपये क्विंटल गेहूं खरीदने वाले हैं। यह हमारी भावना और संकल्प हैं।

PunjabKesari

किसानों के हित में सब करने को तैयार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज दिन में लाइट जल रही है, कांग्रेस के शासनकाल में रात को लाइट नहीं होती थी। कांग्रेस के शासनकाल में लाइट नहीं, सड़कें नहीं, पानी का तो सवाल ही नहीं होता था। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि आज गांव में भी लाइट मिल रही है और खेतों में भी। यह प्रधानमंत्री मोदी और हमारी सरकार के काम करने का तरीका है। हम आने वाले समय में खेतों के लिए दिन में भी बिजली देंगे। किसानों के हित जो भी हो सकता है, वह सब करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वृंदावन गांव बढ़ाकर हम आत्मीयता बढ़ा रहे हैं। जहां-जहां भगवान कृष्ण और भगवान राम की लीलाएं हुई हैं, उन-उन क्षेत्रों को तीर्थ बनाएंगे। हमारी सरकार हर महीने रक्षाबंधन मनाती है। लाड़ली बहना योजना की राशि हर महीने बहनों को मिल रही है। अन्नदाता तो किसान सम्मान निधि मिल रही है। कांग्रेस ने जनता को एक कौड़ी नहीं दी। हमारी सरकार के खजाने में कोई कमी नहीं। हमारी सरकार का काम सेवा करना है। यहां की जनता अद्भुत है। यहां आकर लग रहा है कि आज ही मेरा जन्मदिन मना लिया गया है। 

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण और भूमि-पूजन

दतिया जिले के पीजी कॉलेज दतिया में विज्ञान संकाय भवन-केंटीन, माता रतनगढ़ समग्र विकास योजना में यात्री निवास भवन, पुलिस लाइन परिसर में रक्षित निरीक्षक कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। यहां 33/11 केव्ही 5 एमवीए उप-केन्द्र, 3.15 एमवीए पॉवर परिणामित्र-2 का स्थापना कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  भांडेर के सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ततारपुर स्टेडियम, पण्डोखर धाम के पास विश्राम गृह, रामगढ़ माता मंदिर के पास विश्राम गृह के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने रतनगढ़ माता मंदिर के पास 33/11 केव्ही 5 एमवीए उप-केन्द्र स्थापना कार्य, सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 50 सीटर बालक छात्रावास और 50 सीटर बालिका छात्रावास का भूमि-पूजन किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!