CM विष्णु देव साय से ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत की मुलाकात, विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर हुई अहम चर्चा

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 07 Apr, 2026 01:35 PM

australian consul general meets cm vishnu deo sai

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत Bernard Lynch ने सौजन्य मुलाकात की।

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत Bernard Lynch ने सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की, खासकर आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पेयजल और पोषण सुधार को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इन क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से इन योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच विकास, सहयोग और संभावित साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने महावाणिज्य दूत को राज्य की सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक के रूप में बेल मेटल से निर्मित धातु की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, राहुल भगत, विशेष सचिव रजत बंसल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!