भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या...इलाके में दहशत का माहौल

Edited By meena, Updated: 31 Mar, 2026 11:32 AM

bjp councilor shot dead in datia

मध्यप्रदेश के दतिया में बीजेपी पार्षद को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है...

दतिया : मध्यप्रदेश के दतिया में बीजेपी पार्षद को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना के सेवड़ा चुंगी के पास गोली लगने से बीजेपी पार्षद कल्लू कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। कल्लू कुशवाहा पर कई आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी और कुछ दिन पूर्व ही पेरोल पर जेल से बाहर आया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है। वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। परिजनों के मुताबिक, घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है। हालांकि किसने गोली मारी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!