Edited By Desh Raj, Updated: 16 Mar, 2026 08:10 PM

जिले के खैरागढ़ क्षेत्र में स्थित उदयपुर पैलेस से सोमवार शाम एक दुखद घटना सामने आई। पूर्व विधायक Devvrat Singh के उदयपुर स्थित पैलेस में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
खैरागढ़ (हेमंत पाल): जिले के खैरागढ़ क्षेत्र में स्थित उदयपुर पैलेस से सोमवार शाम एक दुखद घटना सामने आई। पूर्व विधायक Devvrat Singh के उदयपुर स्थित पैलेस में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच की बताई जा रही है।
मृतक जवान की पहचान कृपाचंद सोनवानी (38 वर्ष) के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की छठवीं बटालियन में पदस्थ था और मूल रूप से Bhilai का निवासी था। घटना की पुष्टि पुलिस महानिरीक्षक Balaji Rao Somavar ने की है।
कुछ समय से तनाव में दिखाई दे रहा था जवान
जानकारी के अनुसार उदयपुर स्थित राजपरिवार के पैलेस में सुरक्षा के लिए अलग-अलग शिफ्ट में जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है। सोमवार को भी सामान्य दिनों की तरह कृपाचंद सोनवानी की ड्यूटी लगी थी। साथियों के मुताबिक वह कुछ समय से तनाव में दिखाई दे रहा था, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।
शाम के समय अचानक गोली चलने की आवाज से परिसर में हड़कंप मच गया। साथी जवान जब मौके पर पहुंचे तो कृपाचंद सोनवानी खून से लथपथ पड़ा मिला। उसने अपनी ही बंदूक से खुद पर फायर कर लिया था। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छुट्टी से लौटने के अगले दिन उठाया कदम
पुलिस के अनुसार कृपाचंद सोनवानी एक दिन पहले ही छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटा था। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि घरेलू या निजी कारणों के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट या अन्य ठोस जानकारी नहीं मिली है।