हाथ में सरेआम दारु बोतल पकड़े वायरल हो गए BJP MLA,बोले- हमारा यहां आम चलता है,कोई बड़ी बात नहीं..

Edited By Desh Raj, Updated: 06 Mar, 2026 11:03 PM

photo of bjp mla holding a liquor bottle goes viral

मध्यप्रदेश के शिवपुरी से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। यहां पर भाजपा विधायक मर्यादा को भूलते हुए नजर आ रहै हैं।दरअसल यहां पर भाजपा विधायक का हाथ में शराब की बोतल लिए फोटो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है।

(शिवपुरी): मध्यप्रदेश के शिवपुरी से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। यहां पर भाजपा विधायक मर्यादा को भूलते हुए नजर आ रहै हैं।दरअसल यहां पर भाजपा विधायक का हाथ में शराब की बोतल लिए फोटो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है।  इस फोटो में शिवपुरी जिले की करैरा सीट से भाजपा विधायक रमेश खटीक दिख रहे हैं।खटीक  हाथ में शराब की बोतल लेकर साफ देखे जा सकते हैं।

संस्कारी पार्टी कही जाने वाली भाजपा के लिए तस्वीर काफी दिक्कत पैदा कर सकती है।जब रमेश खटीक से शराब बोतल के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब भी हैरान करने वाला था। विधायक रमेश खटीक ने कहा कि होली के त्यौहार पर कार्यकर्ता पार्टी के लिए जिद करते हैं, और उनको शराब देते समय किसी ने फोटो खींच लिया लेकिन इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। फोटो होली मिलन समारोह के दौरान का है।

जानकारी के मुताबिक करैरा से  विधायक रमेश खटीक ने अपने निवास पर होली मिलन समारोह का ये कार्यक्रम किया था। कार्यक्रम में काफी भीड़ उमड़ी थी और विधायक के समर्थकों के साथ कार्यकर्ता शामिल हुए थे। लेकिन उसी दौरान जब कार्यक्रम में विधायक लोगो से मिल रहे थे तो तो विधायक के हाथ में शराब की बोतल थी औऱ इसी समय किसी ने फोटो खींच लिया। लेकिन विधायक को क्या पता था कि फोटो सोशल मीडिया में आ जाएगा और तहलका मचा देगा।

वहीं जिस कार्यकर्ता ने ये फोटो पोस्ट किया है उसका कहना है कि उन्हें पता नहीं था कि विधायक के हाथ में शराब की बोतल है। ये कार्यकर्ता विधायक प्रतिनिधि हैं। वहीं इस फोटो को विधायक रमेश खटीक बड़ी बात नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि होली जैसे कार्यक्रमों में कार्यकर्ता नहीं मानते बाकी हमारे कार्यक्रमों में यह तो चलता है। लिहाजा भाजपा के विधायक की ये फोटो जिस तरह से वायरल हो रही है वो पार्टी में उनके लिए मुश्किल भी पैदा कर सकती है क्योंकि शराब या कोई भी नशा सभ्य समाज की निशानी नहीं है, वो भी तब जब कोई चुना हुआ प्रतिनिधि हो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!