Edited By Desh Raj, Updated: 17 Apr, 2026 06:31 PM

पहले पिलर पर हथौड़े की चोट, फिर पूरी तसल्ली से ठोक बजाकर जांच... जी हां हथोड़े से पिलर पर लगातार वार करता ये शख्स कोई मिस्त्री नहीं.
देवास (एहतेशाम कुरैशी):पहले पिलर पर हथौड़े की चोट, फिर पूरी तसल्ली से ठोक बजाकर जांच... जी हां हथोड़े से पिलर पर लगातार वार करता ये शख्स कोई मिस्त्री नहीं.. न ही कोई ठेकेदार हैं...और न ही कई कोई सुपरवाइजर...इनका ओहदा जिले में बहुत बड़ा है..जी हां ये हैं जिला कलेक्टर...
कलेक्टर ऋतुराज सिंह का अपना स्टाइल वायरल
कलेक्टर ऋतुराज सिंह...जो काम की गुणवता का निरीक्षण करने जब पहुंचे...तो हाथ में हथोडा ले लिया..काम किस स्तर पर चला है और किस गंभीरता के साथ किया जा रहा है..इसके लिए खुद पिल्लर पर हथोड़ा थामकर ठोक बजाकर देखा...
पिल्लर पर हथौड़ा मारकर जांची गुणवता
कलेक्टर निर्माणधीन भवन की गुणवत्ता को जानने के लिए हथोड़ा मारने लगे..और मौके पर मौजूद लोग देखने लगे..एक दूसरे का मुंह ताकने लगे.. कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने तसल्ली से हथौड़ा मारकर पिल्लर की गुणवत्ता जांची..और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के आदेश दिए
ITI भवन पहुँचे निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर
दरअसल कलेक्टर ऋतुराज सिंह विकास नगर चौराहे के पास बन रहे नये ITI भवन पहुँचे निरीक्षण करने पहुंचे थे..यहां पर ITI भवन के साथ ही गर्ल्स और बायज हास्टल भी तैयार हो रहे हैं.. इसी दौरान उन्होंने गुणवता को परखने के लिए हाथ में हथौड़ा ले लिया औऱ दनादन पिल्लर पर बरसाने लगे.. कलेक्टर ने चल रहे निर्माण कार्य को लेकर संतुष्टि जताई है लेकिन साथ ही किसी भी तरह की कोताही बरतने पर दंडात्मक कार्रवाई की भी बात कही है।
लिहाजा कलेक्टर ने कहा है कि गुणवत्ता से समझौता नही किया जाएगा...क्वालिटी वर्क ही मंजूर होगा.. इसके साथ ही उन्होंने शहर में बन रही अलग अलग बिल्डिंगों का भी निरीक्षण किया.. कलेक्टर ने कहा है कि जब निर्माण कार्य पूरे नही हो जाते,वो खुद मौके पर पहुँचकर निरीक्षण करते रहेँगे..