अपनी ही MLA पत्नी पर आगबबूला हो गए पूर्व MP,बोले-मेरा घर छोड़ा अब कांग्रेस भी छोड़ दो,BJP नेता के साथ काट रही फीते

Edited By Desh Raj, Updated: 28 Apr, 2026 09:58 PM

former mp flies into a rage at his own mla wife

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले (Balagaht) में राजनीति से जुड़ी एक अहम और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर पूर्व सांसद ने अपनी विधायक पत्नी के लिए ऐसी बात कह दी जो सुर्खियां बन गई

(बालाघाट): मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले (Balagaht) में राजनीति से जुड़ी एक अहम और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर पूर्व सांसद ने अपनी विधायक पत्नी के लिए ऐसी बात कह दी जो सुर्खियां बन गई। दरअसल पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने एक कार्यक्रम के दौरान अपनी ही विधायक पत्नी पर टिप्पणी करते हुए तीखा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि आजकल कैसे-कैसे लोग विधायक बन गए हैं। हालांकि उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर हमला  बोला और तीखे शब्दों की बारिश की।

दिन को कांग्रेस भाजपा एक दूसरे को गाली देते हैं रात को साथ में खाना खाते हैं- मुंजारे

पूर्व सांसद मुंजारे ने जिले की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा, यहां भाजपा और कांग्रेस के नेता  एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। मुंजारे ने कहा कि  ये नेता जनता को दिखाने के लिए दिन में मंच से एक-दूसरे को गाली देते हैं, लेकिन रात होते ही  एक थाली में बैठकर खाना खाते हैं, इस तरह से पूर्व सांसद ने तगड़ा वार किया।

अपनी ही पत्नी पर किया जबरदस्त जुबानी हमला

कंकर मुंजारे अपनी पत्नी अनुभा मुंजारे पर ऐसी टिप्पणी कर दी जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा को विषय बन गई। उन्होंने कहा कि अनुभा मुंजारे को अब कांग्रेस में रहने की कोई जरूरत नहीं है, जिस तरह से विधायक बनने के बाद अनुभा ने उनका ‘घर’ छोड़ दिया है, वैसे ही अब उन्हें अपना दूसरा घर यानी कांग्रेस को भी छोड़ देना चाहिए। मुंजारे ने सलाह दी कि अनुभा को अब भाजपा के ‘तीसरे घर’ में शामिल हो जाना चाहिए.

दरअसल इस पूरे विवाद की जो वजह सामने आ रही ही वो भाजपा नेता गौरीशंकर बिसेन के साथ अनुभा मुंजारे की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता है। कंकर मुंजारे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अनुभा मुंजारे ने गौरीशंकर बिसेन को 30 हजार वोटों से हराया था, लेकिन, अब अनुभा, बिसेन के साथ कार्यक्रमों में फीता काट रही हैं..मुंजारे ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि  सरकारी कार्यक्रमों के जो कार्ड छपते हैं, उनमें गौरीशंकर बिसेन का नाम ऊपर और विधायक का नाम तीसरे नंबर पर होता है.

मुंजारे ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए दोनों को एक जैसा बताया। उन्होंने कहा कि जमीनी मुद्दों की बजाय केवल छवि बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस से जुड़े लोगों को भाजपा में शामिल होने की सलाह भी दे दी।

लिहाजा बालाघाट जिले में ये पारिवारिक और राजनीतिक ड्रामा काफी सुर्खियां बटोर रहा है। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने अपनी ही विधायक पत्नी अनुभा मुंजारे, जो बालाघाट से कांग्रेस विधायक हैं, ये तीखा जुबानी हमला किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!